दो गांव का पुरुस्कार – सीख देने वाली कहानियां

सीख देने वाली कहानियां – एक बार की बात है जब एक राजा शिकार पर गया था। शिकार करते-करते वह काफी थक गया।

उसने आराम करने के लिए एक जगह पड़ाव डाला। जंगल घना था हिंसक पशु-पक्षी चारों ओर गर्जना कर रहे थे, किंतु राजा सतर्क होकर एक पेड़ की छांव में बैठ गया ।

थकान के कारण राजा को नींद आ गई। तभी वहा एक शेर आया, शेर राजा पर हमला करने वाला ही था कि अचानक वहां एक शिकारी आ गया और उसने शेर को मार दिया।

तभी राजा की नींद खुलती है और अपने ऊपर हुए हमले को जानकर वह बहुत भयभीत हो जाता है, किंतु दूसरे क्षण वह शिकारी पर प्रसन्न होकर उसे अपने राज्य के दो गांव देने का वादा करता हैं।

इसके लिए वह एक वृक्ष से दो पत्ते तोड़कर गांव देने का वादा लिख देते हैं और आश्वासन देते हैं कि उसको राज दरबार में यह पत्ता दिखाने पर दो गांव मिल जायेंगे।

वह शिकारी अपने घर गया और उसने उस पत्ते को एक जगह रख दिया।

उस शिकारी के घर एक बकरी थी जिसने उस पत्ते को खा लिया। जब उस शिकारी को मालूम हुआ कि वह पत्ता बकरी खा गई, उसकी समझ में कुछ नहीं आया।

वह अब सोच में पड गया कि क्या करें ?

इसपर उसने काफी सोच विचार कर एक योजना बनाई और राजा के दरबार में आवाज लगाते हुए पहुंच गया “बकरी मेरे दो गांव खा गई, बकरी मेरे दो गांव खा गई।”

यह बात राजा तक पहुंचाई गई, राजा समझ गए और उन्होंने उस शिकारी से जो वादा किया था, उसे पूरा किया और उसे दो गांव दे दिए।

इस कहानी से यह सीख मिलती है कि शिकारी को कभी हताश नहीं होना चाहिये, परिस्थितियाँ विपरीत क्यों न हो, उसको अपने अनुकूल बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

Also read – मन में विश्वास – Kahani cartoon kahani

Also read – अकबर का साला – Akbar Birbal in Hindi

Also read – अंधे की समझदारी – Cartoon kahani wala

Also read – दूसरो की गलतियां – Cartoon wale kahani

Also read – दुर्व्यवहारी राजकुमार – Kahani wale cartoon

Also read – दर्जी की पुत्र को बड़ी सीख – Cartoon kahani cartoon

Also read – केवल दो शब्द – Moral stories for childrens in Hindi

Also read – साधु महाराज की सीख – Moral stories for childrens in Hindi pdf

अगर आपको सीख देने वाली कहानियां – दो गांव का पुरुस्कार कहानी पसंद आई हो तो कृपया इसे अपने साथियो के साथ शेयर करे। धन्यवाद्।

error: Content is protected !!