बीरबल का मनोरंजक उदहारण – Akbar and Birbal Hindi story

Akbar and Birbal Hindi story – एक बात की बात है जब अकबर और बीरबल बागीचे में बैठे थे। अचानक अकबर ने बीरबल से पूछा कि क्या तुम किसी ऐसे इन्सान को खोज सकते हो जिसमें अलग-अलग बोली बोलने की खूबी हों ?

बीरबल ने कहा, क्यों नहीं जहांपना, मै एक आदमी जानता हूँ जो तोते की बोली बोलता है, शेर की ‘बोली बोलता है, और गधे की बोली भी बोलता है।

अकबर इस बात को सुन कर हैरत में पड़ गए। उन्होने बीरबल को कहा कि अगले दिन उस आदमी को पेश किया जाये।

बीरबल उस आदमी को अगले दिन सुबह दरबार में ले गए और उसे एक छोटी बोतल शराब पीला दी।

अब हल्के नशे की हालत में शराबी बादशाह अकबर के आगे खड़ा था।

वह जानता था की दारू पी कर आया जान कर बादशाह अकबर सज़ा देंगे, इसलिए वह गिड़गिड़ाने लगा और बादशाह की खुशामत करने लगा

तब बीरबल बोले की हुजूर, यह जो सज़ा के डर से बोल रहा है वह तोते की भाषा है ।

उसके बाद बीरबल ने वहीं, उस आदमी को एक और शराब की बोतल पिला दी। अब वह आदमी पूरी तरह नशे में था।

वह अकबर ‘बादशाह के सामने सीना तान कर खड़ा हो गया। उसने कहा कि आप नगर के बादशाह हैं तो क्या हुआ, मै भी अपने घर का बादशाह हूँ, मै यहाँ किसी से नहीं डरता हूँ।

बीरबल बोले, हुजूर, अब शराब के नशे में निडर होकर यह जो बोल रहा है यह शेर की भाषा है।

अब फिर से बीरबल ने उस आदमी का मुह पकड़ कर एक और बोतल उसके मुँह में डाल दी।

इस बार वह आदमी लड़खड़ाते गिरते-पड़ते हुए ज़मीन पर लेट गया और हाथ पाँव हवा में भांजते हुए, मुंह से ऊटपटांग आवाजें निकालने लगा।

अब बीरबल बोले कि हुजूर अब यह जो बोल रहा है वह गधे की भाषा है।

अकबर एक बार फिर बीरबल की चतुराई से प्रसन्न हुए और यह मनोरंजक उदाहरण पेश करने के लिए उन्होने बीरबल को शाबाशी देते हुए इनाम दिया ।

Also read – लोमड़ी की चालाकी | Hindi story for class 1

Also read – दुखी मछली | Short story about friendship

Also read – चतुर बीरबल | Akbar Birbal Hindi short story

Also read – एक जासूस मंत्री | Stories for kids pdf included

Also read – चार बहानेबाज़ दोस्त | Friendship story in Hindi

Also read – घमंडी चूहा | Panchatantra short stories in Hindi

Also read – जादुई संदूक | Hindi stories with moral for class 5

Also read – मछली की चतुराई | Stories for kids online in Hindi

Also read – सकारात्मक सोच | Very short moral stories in Hindi

अगर आपको Akbar and Birbal Hindi story – बीरबल का मनोरंजक उदहारण कहानी पसंद आई हो तो कृपया इसे अपने साथियो के साथ शेयर करे। धन्यवाद्।

error: Content is protected !!