अकबर का सपना – Akbar and Birbal story

Akbar and Birbal story – एक बार की बात है, जब बादशाह अकबर गहरी नींद से अचानक उठ गए और फिर रात भर सो नहीं सके। वो बहुत परेशान थे, क्योंकि उन्होंने अजीब-सा सपना देखा था, जिसका मतलब वो समझ नहीं पा रहे थे।

उन्होंने देखा कि उनके एक के बाद एक सारे दांत गिरते चले गए और आखिर में सिर्फ एक ही दांत बचा।

इस सपने से वह इतने चिंतित हुए कि उन्होंने इसके बारे में सभा में चर्चा करने के बारे में सोचा। अगले दिन सभा में पहुंचते ही अकबर ने अपने मंत्रियों को सपना सुनाया और सभी से सलाह मांगी। सभी ने उन्हें सुझाव दिया कि इस बारे में किसी ज्योतिष से बात करके सपने का मतलब समझना चाहिए।

बादशाह को भी यह बात सही लगी। अगले दिन उन्होंने दरबार में विद्वान ज्योतिषों को बुलवाया  और अपना सपना सुनाया। इसके बाद सभी ज्योतिषों ने आपस में विचार-विमर्श किया। फिर उन्होंने बादशाह से कहा: महाराज! इस सपने का एक ही मतलब निकलता है कि आपके सभी रिश्तेदार आपसे पहले ही मर जाएंगे।

ज्योतिषों की यह बात सुनकर अकबर को बहुत गुस्सा आया और उन्होंने सभी ज्योतिषों को दरबार से निकल जाने का आदेश दिया। उन सभी के जाने के बाद बादशाह अकबर ने बीरबल को बुलाया और कहा: बीरबल, तुम्हारे अनुसार हमारे सपने का मतलब क्या होगा? बीरबल ने कहा:महाराज!

मेरे हिसाब से आपके सपने का मतलब यह था कि आपके सभी रिश्तेदारों में से आपकी उम्र सबसे ज्यादा होगी और आप उन सभी से ज्यादा समय तक जीवित रहेंगे। इस बात को सुनकर बादशाह अकबर बहुत खुश हो गए।वहां मौजूद सभी मंत्रियों ने सोचा कि बीरबल ने भी ज्योतिषों की ही बात को दोहराया है।

इतने में बीरबल ने उन मंत्रियों से कहा कि देखो, बात वही थी, बस कहने का तरीका अलग था। बात को हमेशा सही तरीके से सामने रखा जाना चाहिए। मंत्रियों को इतना कहकर बीरबल सभा से चले गए।

इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है की किसी भी बात को बोलने का एक सही तरीका होता है। विचलित करने वाली बात को भी सही तरीके से कहा जाए, तो उसका बुरा नहीं लगता। इसी वजह से बात को हमेशा सही तरीका और सलीके से रखा जाना चाहिए।

Also read – अनैतिकता की मिठाई – Hindi kahani cartoon

Also read – चतुर बीरबल | Akbar Birbal Hindi short story

Also read – व्यापारी और उसका गधा – Story Hindi Cartoon

Also read – घमंडी चूहा | Panchatantra short stories in Hindi

Also read – पिता, पुत्र और गधे की सवारी – Panchatantra stories Hindi

Also read – शिकारी, राजा और तोता – Panchatantra stories in Hindi pdf

Also read – दाने दाने पर लिखा है खाने वाले का नाम – Hindi cartoon kahani

Also read – तेनाली रमन और राजा के घोड़े – Stories of Tenali Raman in Hindi

अगर आपको Akbar and Birbal story – अकबर का सपना कहानी पसंद आई हो तो कृपया इसे अपने साथियो के साथ शेयर करे। धन्यवाद् ।

error: Content is protected !!