Akbar aur Birbal ki kahani – एक बार की बात है जब बादशाह अकबर ने घोषणा की, कि जो आदमी सर्दी के इस मौसम में नदी के ठण्डे पानी में रात-भर खड़ा रहेगा, उसे शाही खजाने से पुरस्कृत किया जायेगा।
इस घोषणा को सुनकर एक गरीब धोबी ने सारी रात नदी में खड़े-खड़े बिता दी और अगले दिन बादशाह के दरबार में आकर इनाम मांगने लगा।
बादशाह ने उस धोबी से सवाल किया, क्या तुम बता सकते हो किस शक्ति के सहारे तुम रात नदी में खड़े रहे? धोबी ने अदब के साथ जवाब दिया, आलमपनाह, मैं कल सारी रात महल की छत पर जलते हुए चिराग को देखते रहा। उसी की शक्ति से मैं सारी रात नदी में खड़ा रह सका।
बादशाह ने उसका जवाब सुनकर कहा, इसका मतलब तो यह हुआ की महल की रोशनी की आंच की गरमी के कारण तुम सारी रात पानी में खड़े रह सके, इसलिए तुम इनाम के सच्चे हकदार नहीं हो सकते।
धोबी उदास हो गया और बीरबल के पास जाकर निराशा भरे स्वर में बोला, दरबार में बादशाह ने इनाम देने से इंकार कर दिया है। धोबी ने इसका कारण भी बीरबल को बता दिया।
बीरबल ने गरीब धोबी को सांत्वना देकर घर भेज दिया। बादशाह ने अगले दिन बीरबल को दरबार में न पाकर एक खादिम को उन्हें बुलाने के लिए भेजा।
खादिम ने उन्हें आकर सूचना दी, बीरबल ने कहा है कि जब उनकी खिचड़ी पूरी पक जाएगी तभी वह दरबार में आ सकेंगे। बादशाह को यह सुनकर बड़ा अचरज हुआ।
वह अपने दरबारियों के साथ बीरबल के घर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि दो लम्बे बांस के ऊपर एक हंडिया में चावल रखकर उसे लटकाया गया है और नीचे जमीन पर आग जल रही है।
बादशाह ने तत्काल पूछा, बीरबल, यह कैसी बात है ? क्या इतनी दूरी पर रखी हांडी में खिचड़ी पक जाएगी? हुजूर जरूर पक जाएगी, बीरबल ने उत्तर दिया। इस पर बादशाह ने पूछा ?
जहाँपनाह बिल्कुल वैसे ही जैसे महल के ऊपर जल रहे दिये की गर्मी के कारण धोबी सारी रात नदी के पानी में खड़ा रहा। बीरबल ने कहा।
बादशाह अकबर, बीरबल का यह तर्कसंगत उत्तर सुनकर लज्जित हुए। उन्होंने तुरन्त धोबी को ढूंढ लाने और पुरस्कृत करने का आदेश जारी कर दिया।
Also read – अनैतिकता की मिठाई – Hindi kahani cartoon
Also read – चतुर बीरबल | Akbar Birbal Hindi short story
Also read – व्यापारी और उसका गधा – Story Hindi Cartoon
Also read – घमंडी चूहा | Panchatantra short stories in Hindi
Also read – पिता, पुत्र और गधे की सवारी – Panchatantra stories Hindi
Also read – शिकारी, राजा और तोता – Panchatantra stories in Hindi pdf
Also read – दाने दाने पर लिखा है खाने वाले का नाम – Hindi cartoon kahani
Also read – तेनाली रमन और राजा के घोड़े – Stories of Tenali Raman in Hindi
अगर आपको Akbar aur Birbal ki kahani – अकबर का इनाम कहानी पसंद आई हो तो कृपया इसे अपने साथियो के साथ शेयर करे। धन्यवाद् ।