Akbar Birbal ke kisse – एक बार शाम के समय अकबर और बीरबल बगीचे में चहलकदमी कर रहे थे। अचानक अकबर को बीरबल का मजाक बनाने की सुझी। अकबर ने बीरबल से कहा- बीरबल कल रात हमने एक अजीब सपना देखा।
हमने सपने में देखा कि शाम के समय हम दोनों सैर को निकले वहां रास्ते के एक ओर दो बडे-बडे कुण्ड बने हुए थे एक में शहद था दूसरे में किचड।
फिर अचानक हम दोनों के पैर फिसल गये और मै शहद के कुंण्ड में जा गिरा और तुम किचड से भरे कुण्ड में।
बीरबल बोले “फिर क्या हुआ जहांपना ?
अकबर बोल “फिर क्या होना था? हमारी आंख खुल गयी सपना पूरा हो गया। कमाल हैं कुछ सोचनीय मुद्रा बनाकर बीरबल बोले – मैंने भी कल रात बिलकुल यही सपना देखा था पर मेरा सपना कुछ ज्यादा लंबा था। अकबर बोले:अच्छा तो जल्दी बताओं आगे क्या हुआ?
होना क्या था आपके शरीर पर शहद इस कदर चिपक गया कि आप हाथ-पांव तक नहीं हिला पा रहे थे। आपने मुझे आवाज लगाई और कहा कि बीरबल बचाओं। अब मालिक की पुकार सुनकर भला मैं कैसे नहीं आता? मैं जैसे तैसे बाहर निकला देखा आप तो गर्दन तक शहद में लिपटे पडे थे
मैंने बडी मुश्किल से आपको निकाला, यह सुनकर अकबर बेहद खुश हुए और बोले- बिलकुल ठीक ऐसा ही हुआ होगा और यही पर तुम्हारा सपना भी पूरा हो गया होगा।बीरबल बोले नहीं जहापनाह इसमें खास बात तो अब आती है फिर हुआ यह कि कुण्ड से बाहर निकलने के बाद आपसे चला भी नहीं जा रहा था।
आपने फिर कहा कि बीरबल कुछ करो फिर मैंने बुद्धि से काम लिया और आपके शरीर पर से शहद चाटने लगा। जब आपकी तकलीफ दूर हो गई तो आपसे मेरी तकलीफ नहीं देखी गई और आप मुझे चाटने लगे और बस सपना पूरा हो गया। पर आप बूरा मत मानीयेगा सपना तो आखिर सपना ही होता हैं वह सच थोडे ही होता है।
Also read – लोमड़ी की चालाकी | Hindi story for class 1
Also read – दुखी मछली | Short story about friendship
Also read – चतुर बीरबल | Akbar Birbal Hindi short story
Also read – एक जासूस मंत्री | Stories for kids pdf included
Also read – चार बहानेबाज़ दोस्त | Friendship story in Hindi
Also read – घमंडी चूहा | Panchatantra short stories in Hindi
Also read – जादुई संदूक | Hindi stories with moral for class 5
Also read – मछली की चतुराई | Stories for kids online in Hindi
Also read – सकारात्मक सोच | Very short moral stories in Hindi
अगर आपको Akbar Birbal ke kisse – अकबर का मज़ाक कहानी पसंद आई हो तो कृपया इसे अपने साथियो के साथ शेयर करे। धन्यवाद्