Akbar Birbal ki kahani in hindi short story – अकबर के दरबार में कलाकारों, विद्वानों तथा अपने-अपने क्षेत्र में माहिर लोगों की बड़ी ही कद्र की जाती थी। जब भी ऐसा कोई व्यक्ति दरबार में आकर अपनी कला का प्रदर्शन करता, अकबर उसे भारी इनाम देते थे।
एक दिन उनके दरबार में एक ऐसा कलाकार पहुंचा, जो दूसरों की हूबहू नकल उतारने में माहिर था। उसने अपनी कलाकारी दिखानी शुरू की।
परदे के पीछे बैठी रानियों को उसके करतब देखकर बड़ा मजा आ रहा था। वह अपनी कला में पूरी तरह माहिर था, उसकी अदाएं लाजवाब थीं। अंत में उसने बैल की नकल उतारी, जो इतनी शानदार थी कि सारा दरबार हंसते-हंसते लोटपोट हो गया।
वहां खड़ा एक लड़का भी उसका तमाशा देख रहा था। उसने एकाएक छोटा-सा पत्थर उठाया और बैल की पीठ पर दे मारा। कलाकार का बदन ठीक असली बैल की तरह कंपकंपाया।
लड़का खुश होकर चीखा, वाह, क्या लाजवाब अदाकारी है। उसके पास पुरानी और मैली टोपी के अलावा और कुछ नहीं था। उसने सिर से टोपी उतारी और कलाकार को देता हुआ बोला ‘यह लो अपना इनाम।’
दरबारी लड़के को टोपी देता हुआ देख हंस पड़े। लड़का बिना झिझके बोला – ‘कला का वास्तविक मूल्य और तारीफ कीमती तोहफे देकर नहीं आंकी जा सकती।
आप में से कोई भी इस कलाकार को परख नहीं सकता, मगर मैंने इसे परख लिया है। जैसे ही मैंने इस पर पत्थर फेंका, उसने फौरन अपनी पीठ कंपकंपाई। यह उसकी परीक्षा थी, जिसमें वह खरा उतरा।’
कलाकार ने भी सहमत होकर कहा ‘हां महाराज, लड़का सच कह रहा है। यह कला का सच्चा पारखी है।” अकबर लड़के से बहुत प्रभावित हुए। बोले -‘बच्चे, तुम जो बहुत समझदार हो । क्या तुम मेरे दरबार में काम करोगे ?’
लड़के ने खुशी से सिर हिलाकर ‘हां’ कह दिया ।
Also read – अकबर का मज़ाक – Akbar Birbal ke kisse
Also read – बीरबल का जवाब – Akbar vs Birbal story in Hindi
Also read – राजा और समझदार लड़की – Cartoon kahani Hindi
Also read – बगुले और सांप की कहानी – Hindi cartoon kahaniyan
Also read – भिखारी की सीख – Small Panchatantra stories in Hindi
Also read – बदले की भावना – Cartoon kahaniya cartoon kahaniya
Also read – दरबारियों की मजबूरी – Akbar Birbal ki kahani Hindi mein
Also read – तेनाली रमन और विशेष कार्य – Tenali Raman stories in Hindi
अगर आपको Akbar Birbal ki kahani in hindi short story – कला का सच्चा पारखी कहानी पसंद आई हो तो कृपया इसे अपने साथियो के साथ शेयर करे। धन्यवाद्।