सीढ़ियों की संख्या – Akbar Birbal ki kahaniya

Akbar Birbal ki kahaniya – एक बार की बात है जब अकबर ने बीरबल से पूछा : बीरबल तुम दिन में अपनी पत्नी का हाथ एक या दो बार तो अवश्य ही पकड़ते होंगे, तो क्या तुम बता सकते हो तुम्हारी पत्नी के हाथ में कितनी चूड़ियां होगी?

यह सुनकर बीरबल असमंजस में पड़ गये। उन्होंने कभी पत्नी के हाथ की चूड़ियों की गिनती नहीं की थी।

कुछ देर तक विचार करने के बाद बीरबल बोले : जहांपनाह! यदि इजाज़त हो तो एक सवाल मैं भी पूछ लू?

अकबर ने कहा : नहीं बीरबल। पहले हमारे सवाल का जवाब दो।

बीरबल ने कहा : जहांपनाह! आपके सवाल का जवाब मेरे सवाल में ही है।

अकबर ने कहा : अगर ऐसी बात है तो पूछो।

बीरबल ने कहा : जहांपनाह! मेरे हाथ का पत्नी के हाथों से दिन में एक-दो बार ही स्पर्श होता है, लेकिन आपका हाथ तो मूंछ पर दिनभर में दस या बीस बार अवश्य लगता है, तो क्या आप बता सकते है कि आपकी मूंछ में कितने बाल हैं?

बादशाह ने बात काटते हुए कहा : मूंछ के बाल की गणना कठिन है, किन्तु हाथ की चूड़ियों को गिनना संभव है ? बीरबल ने कहा : जहांपनाह! स्त्रियां अपनी पसन्द के अनुसार कम या ज्यादा चूड़ियां पहनती हैं, अतः निश्चित संख्या गणना किए बिना बताना असंभव है।

इतना कहकर बीरबल मुस्कुराए और फिर आगे बोले : अच्छा, आप अपने शयनकक्ष में रोज आते-जाते हैं। ऊपर पहुंचने के लिए आपको सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है तो क्या आप बता सकते हैं उस जीने में कितनी सीढ़ियां हैं?

यह सुनकर बादशाह बोले : कभी उनको गिनने का अवसर नहीं मिला। आखिर हम बेवजह सीढ़ियां क्यों गिनेंगे?

अकबर की बात सुनकर बीरबल बोले : जहांपनाह! सीढ़ियां तो बढ़ाई या घटाई नहीं जा सकतीं, इस पर भी आप निश्चित संख्या नहीं बता पाए तो चूड़ियों की संख्या कैसे ठीक-ठीक बतायी जा सकती है।

बीरबल की बात सुनकर अकबर बोले : तुमसे जीतना तो मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।

Also read – बीरबल का जवाब – Akbar vs Birbal story in Hindi

Also read – राजा और समझदार लड़की – Cartoon kahani Hindi

Also read – बगुले और सांप की कहानी – Hindi cartoon kahaniyan

Also read – भिखारी की सीख – Small Panchatantra stories in Hindi

Also read – बदले की भावना – Cartoon kahaniya cartoon kahaniya

Also read – दरबारियों की मजबूरी – Akbar Birbal ki kahani Hindi mein

Also read – तेनाली रमन और विशेष कार्य – Tenali Raman stories in Hindi

अगर आपको Akbar Birbal ki kahaniya – सीढ़ियों की संख्या कहानी पसंद आई हो तो कृपया इसे अपने साथियो के साथ शेयर करे। धन्यवाद्।

error: Content is protected !!