आत्मविश्वास की ताकत – Akbar Birbal short story Hindi

Akbar Birbal short story Hindi – बादशाह अकबर और बीरबल के बीच कभी-कभी ऐसी बातें भी हुआ करती थी जिनकी परख करने में जान का भी खतरा बना रहता था।

एक बार बादशाह अकबर ने बीरबल से पूछा “बीरबल, इस संसार में सबसे बड़ा हथियार कौन सा है ?”

 बीरबल ने जवाब दिया “महाराज, इस संसार में सबसे बड़ा हथियार है आत्मविश्वास ।”

बादशाह अकबर ने बीरबल की बात को सुनकर अपने दिमाग में रख लिया और किसी समय इसकी परख करने का निश्चय किया।

संयोग से एक दिन एक हाथी पागल हो गया और ऐसे हाथी को जंजीरों में जकड़ कर रखा जाता था। बादशाह अकबर ने बीरबल के आत्मविश्वास की परख करने के लिए उधर बीरबल को बुलावा भेजा और इधर हाथी के महावत को हुक्म दिया कि जैसे ही बीरबल को आता देखे, वैसे ही हाथी की जंजीरे खोल दें।

बीरबल को इस बात का पता नहीं था, जब वह बादशाह अकबर से मिलने उनके दरबार की ओर जा रहे थे, तब उनकी नजर पागल हाथी पर पड़ी, जो दौड़ते हुए उनकी तरफ आ रहा था।

बीरबल बेहद ही बुद्धिमान, चतुर और आत्मविश्वासी थे, वे समझ गए कि बादशाह अकबर ने उनके आत्मविश्वास और बुद्धि की परीक्षा के लिए पागल हाथी को छुड़वाया है।

दौड़ता हुआ हाथी सुड़ उठाए बीरबल की ओर आ रहा था। बीरबल एस स्थान पर खड़े थे कि वहा से यहाँ-वहां भाग नहीं सकते थे ।

ठीक उसी वक्त बीरबल को एका कुत्ता दिखाई दिया, हाथी बहुत निकट आ गया थ, इतना करीब की वह बीरबल को अपने सुंड में लपेट लेता।

तभी बीरबल ने झटपट कुत्ते के पिछली दोनों टांगों को पकडा और पूरी ताकत से घुमाकर हाथी पर फेंका।

बुरी तरह घबराकर चीख़ता हुआ कुत्ता जब जब हाथी से जाकर टकराया तो उसकी भयानक चीख सुनकर हाथी भी घबरा गया और पलटकर भाग गया।

बादशाह अकबर को बीरबल की इस बहादुरी की खबर मिली और तब उन्हें मानना पड़ा कि बीरबल ने जो कुछ कहा है, वह सच है,आत्मविश्वास ही सबसे बड़ा हथियार है।

Also read – लोमड़ी की चालाकी | Hindi story for class 1

Also read – दुखी मछली | Short story about friendship

Also read – चतुर बीरबल | Akbar Birbal Hindi short story

Also read – एक जासूस मंत्री | Stories for kids pdf included

Also read – चार बहानेबाज़ दोस्त | Friendship story in Hindi

Also read – घमंडी चूहा | Panchatantra short stories in Hindi

Also read – जादुई संदूक | Hindi stories with moral for class 5

Also read – मछली की चतुराई | Stories for kids online in Hindi

Also read – सकारात्मक सोच | Very short moral stories in Hindi

अगर आपको Akbar Birbal short story Hindi – आत्मविश्वास की ताकत कहानी पसंद आई हो तो कृपया इसे अपने साथियो के साथ शेयर करे। धन्यवाद्।

error: Content is protected !!