Baccho ki kahani – एक बात की बात है जब एक राज्य के राजा ने यह घोषणा करवाई कि कल राज्य के लोगो को महल में आने का आमंत्रण दिया जाए और कल जब महल का मुख्य दरवाजा खोला जायेगा. तब जिस व्यक्ति ने जिस वस्तु को हाथ लगा दिया तो वह वस्तु उसकी हो जाएगी।
इस घोषणा को सुनकर राज्य के सभी लोग खुश हो गए और अगले दिन सुबह-सुबह महल के दरवाज़े के सामने जमा होकर आपस में बातचीत करने लगे कि मैं अमुक वस्तु को हाथ लगाऊंगा।
कुछ लोग कहने लगे कि मैं तो स्वर्ण को हाथ लगाऊंगा, कुछ लोग कहने लगे कि मैं तो कीमती जेवरात को हाथ लगाऊंगा, कुछ लोग कहने लगे कि मैं तो घोड़ों को हाथ लगाऊंगा, कुछ लोग हाथीयों को हाथ लगाने की बात कर रहे थे, कुछ लोग कह रहे थे कि मैं दुधारू गायों को हाथ लगाऊंगा।
उसी वक्त महल का मुख्य दरवाजा खुला और सब लोग अपनी-अपनी मनपसंद वस्तु को हाथ लगाने के लिए दौड़े। सबको इस बात की जल्दी थी कि पहले मैं अपनी मनपसंद वस्तु को हाथ लगा दूँ ताकि वह वस्तु हमेशा के लिए मेरी हो और सबके मन में यह डर भी था कि कहीं मुझ से पहले कोई दूसरा मेरी मनपसंद वस्तु को हाथ ना लगा दे।
राजा अपने सिंहासन पर बैठा सबको देख रहा था और अपने आस-पास हो रही भाग दौड़ को देखकर मुस्कुरा रहा था।
उसी समय उस भीड़ में से एक छोटी सी लड़की आई और राजा की तरफ बढ़ने लगी। राजा उस लड़की को देखकर सोच में पड़ गया और फिर विचार करने लगा कि यह लड़की बहुत छोटी है, शायद यह मुझसे कुछ पूछने आ रही है।
वह लड़की धीरे धीरे चलती हुई राजा के पास पहुंची और उसने अपने नन्हे हाथों से राजा को हाथ लगा दिया। राजा को हाथ लगाते ही राजा उस लड़की का हो गया और राजा की प्रत्येक वस्तु भी उस लड़की की हो गयी।
जिस प्रकार उन सभी लोगों को राजा ने मौका दिया था और उन लोगों ने गलती की। ठीक उसी प्रकार ईश्वर भी हमे हर रोज मौका देता है और हम हर रोज गलती करते है।
हम ईश्वर को पाने की बजाए ईश्वर की बनाई हुई संसारी वस्तुओं की कामना करते है और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रयत्न करते है पर हम कभी इस बात पर विचार नहीं करते कि यदि ईश्वर हमारे हो गए तो उनकी बनाई हुई प्रत्येक वस्तु भी हमारी हो जाएगी।
Also read – अकबर का मज़ाक – Akbar Birbal ke kisse
Also read – बीरबल का जवाब – Akbar vs Birbal story in Hindi
Also read – राजा और समझदार लड़की – Cartoon kahani Hindi
Also read – बगुले और सांप की कहानी – Hindi cartoon kahaniyan
Also read – भिखारी की सीख – Small Panchatantra stories in Hindi
Also read – बदले की भावना – Cartoon kahaniya cartoon kahaniya
Also read – दरबारियों की मजबूरी – Akbar Birbal ki kahani Hindi mein
Also read – तेनाली रमन और विशेष कार्य – Tenali Raman stories in Hindi
अगर आपको Baccho ki kahani – अवसर का लाभ कहानी पसंद आई हो तो कृपया इसे अपने साथियो के साथ शेयर करे। धन्यवाद्।