Best horror story in Hindi – मेरा नाम प्रभात ठाकुर है और मै राजस्थान के उदयपुर का रहने वाला हूँ।
मेरे घरवालो ने मेरा दाखिला दसवीं उत्तीर्ण करने के बाद राजस्थान के कोटा के एक हॉस्टल में करा दिया था।
उस हॉस्टल में कुछ ही दिनों में सब मेरे मित्र बन गये। इन सब मित्रो में बापून भट्टाचार्या मेरा प्रिय मित्र था जो कि कोलकाता का रहने वाला था।
हम दोनों एक ही रूम में रहते थे और खूब हँसी मजाक किया करते थे।
एक दिन बापून के घर से फ़ोन आया कि उसकी बड़ी बहन की शादी की तारीख तय हो गे है।
बापून बहुत खुश हुआ और उसने सभी दोस्तों को कोलकाता आने का न्योता दिया।
कुछ दिनों बाद वह प्रिंसिपल को शादी की बात कहकर दस दिनों के लिए कोलकाता चला गया।
हम सभी दोस्त उसकी बहन की शादी में सम्मिलित ना हो पाने से काफी दुखी थे। लेकिन इतनी दूर जाना संभव नहीं था।
बापून पंद्रह दिन बाद वापस लौटा, हम सभी उसे देखकर काफी खुश थे, लेकिन बापून कोलकाता से आने के बाद काफी गुमसुम सा रहता था और किसी से बात नहीं करता था।
कुछ भी बात बोलने पर सर हिला दिया करता था। हम सभी दोस्त उसके व्यवहार से काफी अचम्भित थे।
क्योकि बापून एक बहुत ही बातूनी और हसी मज़ाक करने वाला लड़का था और उसका इतना शांत हो जाना किसी को भी अच्छा नहीं लग रहा था।
वो दिन भर कहा गायब हो जाता किसी को भी समझ नहीं आता था और बस रात में वापस आ आता था।
एक दिन बापून के परिवार के लोग हॉस्टल आये, तो मैंने उनसे कहा कि बापून तो हॉस्टल में अभी नही है और वो शाम तक आएगा।
तभी उसके परिवार वालो ने आश्चर्य से से देखा और पूछा कि वो यहा कैसे आ सकता है?
तभी उसकी माँ रोते हुए बोली कि शादी के दो दिन बाद ही सडक हादसे में बापून की मृत्यु हो गयी है और हम उसका सामान लेने आये है।
यह सुनकर हम सभी दोस्तों के पैरो तले जमीन खिसक गयी और हम कुछ बोलने लायक नहीं रहे और हमारी बोलती बंद हो गयी।
उस दिन के बाद हमने बापून के भूत को कभी नहीं देखा और मै जिस कमरे में मै बापून के साथ रहता था, वह मैंने डर कर बदल दिया।
बापून को उस हॉस्टल से काफी लगाव था इसलिए मौत के बाद भी वो हॉस्टल को नहीं छोड़ पाया।
हॉस्टल में सभी बच्चे इस घटना के बाद काफी सहमे रहते थे, लेकिन मुझे आज भी बापून सपनो में आता है और उन सुनहरी यादो को ताज़ा कर जाता है।
Also read – जल्दबाजी का काम – Raja ki kahani
Also read – अवसर का लाभ – Baccho ki kahani
Also read – अच्छे कर्मो से भाग्य – Kismat ka khel
Also read – ईश्वर का आशीर्वाद – Kahani acchi acchi
Also read – मौत का कमरा – Bhootni ki kahani in Hindi
Also read – परमात्मा के दर्शन – Birbal ki kahani Hindi me
दो दोस्त और सुन्दर चुड़ैले – Horror stories in Hindi to read
Also read – स्वस्थ शरीर का राज – Panchatantra kahani in Hindi
Also read – अकबर का डर – Akbar Birbal stories in Hindi bhasha
अगर आपको Best horror story in Hindi – हॉस्टल वाला भूत कहानी पसंद आई हो तो कृपया इसे अपने साथियो के साथ शेयर करे। धन्यवाद्।