परमात्मा के दर्शन – Birbal ki kahani Hindi me

Birbal ki kahani Hindi me – एक बार की बात है जब अकबर ने बीरबल से कहा “बीरबल, मुझे परमात्मा के दर्शन करना है, मुझे परमात्मा के दर्शन करवाओ।

बादशाह आकर की बात सुनकर बीरबल बहुत परेशां हो गया क्योकि बादशाह का हुक्म था, जिसे बीरबल को मानकर पूरा करना ही था।

बीरबल बहुत परेशान था कि कैसे बादशाह को परमात्मा के दर्शन कराए। इसी विचार को लेकर बीरबल कुछ दिन की छुट्टी पर चला गया और इस बात को सोच-सोचकर उदास रहने लगा।

एक दिन परिवार में चर्चा हुई और बीरबल की उदासी का कारण पूछा गया तो बीरबल ने उन्हें बादशाह की फरमाइश के बारे में बताया।

बीरबल की बात सुनकर उसका बेटा बोला “पिताजी, कल सुबह आप मुझे साथ ले जायें, मैं बादशाह को परमात्मा के दर्शन करा दूंगा।

दूसरे दिन सुबह बीरबल और उसका बेटा दरबार में पहुँचे और बादशाह को कहा “जहाँपना, मेरा बेटा आपकी फरमाइश पूरी करेगा।

बीरबल के बेटे को देखकर अकबर को पहले तो यह लगा कि यह बच्चा मुझे परमात्मा के दर्शन कैसे करवा सकता है, लेकिन फिर उन्होंने बीरबल की बात पर हामी भरी और उसके बेटे से कहा कि बताओ, कैसे तुम मुझे परमात्मा के दर्शन कराओगे?

लड़का बोला इस वक्त मैं आपका गुरु हूँ तो सबसे पहले मुझे उचित स्थान दिया जाये।

बादशाह ने सोचा बात तो ठीक कह रहा है। मैंने तो प्रश्न किया है, समाधान करने वाला गुरु समान होता है।

बादशाह ने लड़के को अपने से थोड़ा ऊँचा स्थान दिया।

लड़का बोला – जहाँपना, एक दूध का कटोरा मंगवाइए।

बादशाह ने दूध का कटोरा मंगाया।

फिर लड़के ने पूछा – महाराज इस दूध में घी है? बादशाह हां में जवाब दिया।

फिर लड़का बोला- पहले मुझे आप उसका दर्शन कराओ ।

बादशाह को लड़के की बात सुनकर गुस्सा आ गया और उन्होंने कहा  – क्या तुम मुर्ख हो? घी के दर्शन ऐसे थोड़े होते हैं । पहले दूध को गर्म करना पड़ता है फिर उसकी दही जमाना पड़ता है। फिर उसको मघानी में दो गर्म कढाई में डाला जाता है।फिर उसकी मैल निकाली जाती है तब जाकर घी के दर्शन होते हैं। ऐसे ही थोड़े दर्शन होते हैं।

फिर लड़के ने बोला – जहाँपना, बस यही उत्तर है आपके प्रश्न का भी, पहले इन्सान को तपना पड़ता है, फिर उसको साधना करनी पड़ती है, फिर उसको ज्ञान की अग्नि में तपना होता है, फिर उसे परमात्मा के दर्शन होते हैं।

अकबर समझ गए और बोले- तुम सुच में मेरे गुरु हो। मुझे मेरी फरमाइश का जवाब मिल गया है।

Also read – अकबर का मज़ाक – Akbar Birbal ke kisse

Also read – बीरबल का जवाब – Akbar vs Birbal story in Hindi

Also read – राजा और समझदार लड़की – Cartoon kahani Hindi

Also read – बगुले और सांप की कहानी – Hindi cartoon kahaniyan

Also read – भिखारी की सीख – Small Panchatantra stories in Hindi

Also read – बदले की भावना – Cartoon kahaniya cartoon kahaniya

Also read – दरबारियों की मजबूरी – Akbar Birbal ki kahani Hindi mein

Also read – तेनाली रमन और विशेष कार्य – Tenali Raman stories in Hindi

अगर आपको Birbal ki kahani Hindi me – परमात्मा के दर्शन कहानी पसंद आई हो तो कृपया इसे अपने साथियो के साथ शेयर करे। धन्यवाद्।

error: Content is protected !!