Funny kahani – एक बार की बात है जब एक राजा के पास एक अच्छी और स्वस्थ बकरी थी।
लेकिन उस बकरी के साथ एक समस्या थी कि उसे घास कहना बहुत पसंद था। बकरी कभी भी संतुस्ट नहीं होती थी और जब भी उसे घास मिलती थी, वह उसे खाना शुरू कर देती थी।
राजा अपनी बकरी की इस आदत से बहुत परेशां था। एक दिन राजा ने अपने राज्य में घोषणा कर दी कि जो व्यक्ति उसकी बकरी को घास खिलाकर संतुष्ट कर देगा, उसे हजार स्वर्ण मुद्राएं उपहार में दी जाएंगी।
लेकिन बकरी संतुष्ट हुई या नहीं, इसकी परीक्षा राजा स्वयं करेंगे।
घोषणा के बाद राज्य के काफी लोग सोचने लगे कि ये कौन सा बड़ा काम है। इसे तो कोई भी कर देगा।
ये सोचकर बड़ी संख्या में लोग राजमहल पहुंच गए। लोगों ने बारी-बारी से बकरी को घास खिलाकर संतुष्ट करने की कोशिश की, लेकिन बकरी जैसे ही राजा के पास वापस जाती तो राजा उसके सामने घास रख देते और बकरी वह घास खाने लग जाती।
काफी लोग इस काम में असफल हो गए। सभी लोग ये मान चुके थे कि यह बकरी बहुत ही भुक्खड़ है, इसे कोई भी संतुष्ट जीत नहीं कर सकता।
राज्य में एक बहुत ही बुद्धिमान व्यक्ति रहता था। वह भी राजमहल पहुंच गया और उसने राजा से आग्रह किया कि उसे बकरी सिर्फ एक दिन के लिए महल से बहार ले जाने की अनुमति मिल जाए तो वह बकरी को घास खिलाकर संतुष्ट कर सकता है।
राजा ने उसे अनुमति दे दी और उसने बकरी को अपने साथ लिया और जंगल ले गया।
पहले तो उसने बकरी को भरपेट घास खिला दिया, उसके बाद बकरी जैसे ही घास खाने की कोशिश करती तो व्यक्ति उसे डंडे से मारने लगता।
ऐसा करते-करते सुबह से शाम हो गई। बकरी को समझ में आ गया था कि अगर उसने घास खाने की कोशिश की तो उसे मार पड़ेगी।
शाम को व्यक्ति बकरी को लेकर राजा के पास गया। राजा ने तुरंत ही बकरी के सामने घास रख दिया।
बकरी ने घास को देखा फिर सामने खड़े उस व्यक्ति को देखा और फिर उसके हाथ में रखे डंडे को देखा और सोचा कि अगर मैंने घास खाया तो फिर मार पड़ेगी।
ये सोचकर उसने घास की तरफ से अपना मुँह हटा लिया।
राजा भी हैरान थे कि ये कैसे संभव हो गया, लेकिन शर्त के अनुसार उस बुद्धिमान व्यक्ति को हजार स्वर्ण मुद्राएं उपहार में दे दी गई।
Also read – मन में विश्वास – Kahani cartoon kahani
Also read – अकबर का साला – Akbar Birbal in Hindi
Also read – अंधे की समझदारी – Cartoon kahani wala
Also read – दूसरो की गलतियां – Cartoon wale kahani
Also read – दुर्व्यवहारी राजकुमार – Kahani wale cartoon
Also read – दर्जी की पुत्र को बड़ी सीख – Cartoon kahani cartoon
Also read – केवल दो शब्द – Moral stories for childrens in Hindi
Also read – साधु महाराज की सीख – Moral stories for childrens in Hindi pdf
अगर आपको Funny kahani – राजा की भुक्कड़ बकरी कहानी पसंद आई हो तो कृपया इसे अपने साथियो के साथ शेयर करे। धन्यवाद्।