Health is wealth story in Hindi – एक बार की बात है एक गाँव में एक धनी व्यक्ति रहता था। उसके पास पैसे की कोई कमी नहीं थी, लेकिन वह बहुत ज़्यादा आलसी था।
अपने सारे काम नौकरों से ही कराता था और खुद सारे दिन सोता रहता या अय्याशी करता था, वह धीरे धीरे बिल्कुल निकम्मा हो गया था।
उसे ऐसा लगने लगा कि वह ही सबका स्वामी है क्योकि उसके पास बहुत सारा धन है और वह कुछ भी खरीद सकता है।
यही सोचकर वह दिन रात सोता रहता था। लेकिन कहा जाता है की बुरी सोच का बुरा नतीज़ा होता है। बस यही उस व्यक्ति के साथ हुआ।
कुछ सालों बाद उसे महसूस हुआ जैसे उसका शरीर पहले से शिथिल होता जा रहा है, उसे हाथ पैर हिलाने में भी तकलीफ़ होने लगी, यह देखकर वह व्यक्ति बहुत परेशान हुआ।
उसके पास बहुत पैसा था उसने शहर से बड़े-बड़े डॉक्टर को बुलाया और खूब पैसा खर्च किया लेकिन उसका शरीर ठीक नहीं हो पाया।
वह बहुत दुखी रहने लगा। एक बार उस गॉव से एक साधु गुजर रहे थे उन्होने उस व्यक्ति की बीमारी के बारे मे सुना। सो उन्होनें सेठ के नौकर से कहा कि वह उसकी बीमारी का इलाज़ कर सकते हैं।
यह सुनकर नौकर सेठ के पास गया और साधु के बारे में सब कुछ बताया। अब सेठ ने तुरंत साधु को अपने यहाँ बुलवाया लेकिन साधु ने कहा क़ि वह सेठ के पास नहीं आएँगे अगर सेठ को ठीक होना है तो वह स्वयं यहाँ चलकर आए।
सेठ बहुत परेशान हो गया क्योंकि वो असहाय था और चल फिर नहीं सकता था। लेकिन जब साधु आने को तैयार नहीं हुआ तो हिम्मत करके बड़ी मुश्किल से साधु से मिलने पहुचें, पर साधु वहाँ थे ही नहीं ।
सेठ दुखी मन से वापिस आ गया अब तो रोजाना का यही नियम हो गया साधु रोज उसे बुलाते लेकिन जब सेठ आता तो कोई मिलता ही नहीं था।
ऐसे करते करते 3 महीने गुजर गये। अब सेठ को लगने लगा जैसे वह ठीक होता जा रहा है, उसके हाथ पैर धीरे धीरे काम करने लगे हैं।
अब सेठ की समझ में सारी बात आ गयी की साधु रोज उससे क्यूँ नहीं मिलते थे। लगातार तीन महीने चलने से उसका शरीर काफ़ी ठीक हो गया था।
तब साधु ने सेठ को बताया की बेटा जीवन में कितना भी धन कमा लो लेकिन स्वस्थ शरीर से बड़ा कोई धन नहीं होता।
तो मित्रों, यही बात हमारे दैनिक जीवन पर भी लागू होती है कि पैसा कितना भी कमा लो लेकिन स्वस्थ शरीर से बढ़कर कोई पूंजी नहीं होती।
Also read – मन में विश्वास – Kahani cartoon kahani
Also read – अकबर का साला – Akbar Birbal in Hindi
Also read – अंधे की समझदारी – Cartoon kahani wala
Also read – दूसरो की गलतियां – Cartoon wale kahani
Also read – दुर्व्यवहारी राजकुमार – Kahani wale cartoon
Also read – दर्जी की पुत्र को बड़ी सीख – Cartoon kahani cartoon
Also read – केवल दो शब्द – Moral stories for childrens in Hindi
Also read – तेनाली रमन और शतरंज का खेल – Tenali rama story in hindi
Also read – साधु महाराज की सीख – Moral stories for childrens in Hindi pdf
अगर आपको Health is wealth story in Hindi – सबसे बड़ी पूँजी कहानी पसंद आई हो तो कृपया इसे अपने साथियो के साथ शेयर करे। धन्यवाद्।