Helping others story – एक बार की बात है जब एक गांव में एक लड़का पैदल किसी रास्ते से जा रहा था।
उस लड़के ने देखा की सामने वाले बिजली के खंभे पर कागज की पर्ची चिपकी हुई है और उस पर्ची में कुछ लिखा हुआ है।
वो लड़का थोड़ा नजदीक जाकर पर्ची में क्या लिखा है वो देखने लगा। उस कागज की पर्ची में लिखा था, कल इस रास्ते से गुजरते वक्त मेरे सौ रूपये कही गिर गए थे।
मेने ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन मुझे वो नहीं मिले। कृपया इस रास्ते पर कही भी किसी को भी मेरे सौ रूपये मिले तो इस पते पर पंहुचा देना। पर्ची में उसका पता भी लिखा हुआ था।
लड़के को ये पर्ची पढ़कर उस पते पे जाने का मन करने लगा। वो लड़का उस पते पे जाने के लिए आगे बढ़ने लगा और उस पते पे पहुंचकर लड़के ने देखा की वहा पर एक झोपड़ी है।
लड़के ने बाहर से आवाज़ लगायी तो उस झोपड़ी से एक वृद्ध महिला लाठी के सहारे बाहर आने लगी।
लड़के को पता चल गया की वो वृद्ध महिला सिर्फ अकेली ही इस झोपड़ी में रहती है।
वो लड़के ने उस वृद्ध महिला से कहा कि माँ जी आपके सौ रुपये जो गिर गए थे वो मुझे मिले है, ये रहे आपके सौ रूपये, कृपया इसे रख लीजिये।
उस लड़के की बात सुनकर वो वृद्ध महिला ने कहा कि बेटा अब तक करीब पंद्रह-बीस लोग मुझे सौ रूपये देकर जा चुके है।
बेटा मुझे ठीक से दिखाई भी नहीं देता है और मुझे पढ़ना लिखना भी नहीं आता है।
पता नहीं किसने मेरी ऐसी हालत देख कर मेरी मदद करने के लिए ऐसा किया है । लड़के ने सौ रूपये रखने के लिए कहा पर वो वृद्ध महिला नहीं मानी।
लड़के के बहुत आग्रह करने के बाद आखिर में वो वृद्ध महिला मान जाती है लेकिन वो उस लड़के से कहती है कि तुम जाते वक्त वो पर्ची वहा से फाड़ कर फेक देना, मुझे पता नहीं की किसने मेरे पे तरस खाकर ऐसा किया है।
लड़के ने कहा कि माँ जी आप इस बात की फ़िक्र मत करना मै वो पर्ची फाड़ दूंगा।
फिर वो लड़का उस वृद्ध महिला के घर से निकल जाता है और थोड़ी देर चलने के बाद वो लड़का सोचता है कि आखिर मुझसे पहले आये हुए उन पंद्रह-बीस लोगो को भी को इस माँ जी ने वो पर्ची फाड़ने को कहा होगा, लेकिन उन में से किसी ने भी पर्ची को नहीं फाड़ा तो फिर में क्यों फाडू और ऐसा सोचकर वो लड़का उस पर्ची को बिना फाड़े ही वहा से चला जाता है।
उस लड़के के मन में उस व्यक्ति के लिए बहुत ही आदर और सम्मान था जिसने ये तरीका ढूंढा था और इस जरुरतमंद वृद्ध महिला की मदद की थी।
इस Helping others story in Hindi – मदद का अनोखा तरीका कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि हमारे मन में सिर्फ किसी जरूरतमंद की मदद करने की इच्छा होनी चाहिए क्योकि मदद करने के तो बहुत सारे तरीके होते है और किसी भी तरीके से हम किसी की मदद कर सकते है।
Also read – जल्दबाजी का काम – Raja ki kahani
Also read – अवसर का लाभ – Baccho ki kahani
Also read – अच्छे कर्मो से भाग्य – Kismat ka khel
Also read – ईश्वर का आशीर्वाद – Kahani acchi acchi
Also read – मौत का कमरा – Bhootni ki kahani in Hindi
Also read – परमात्मा के दर्शन – Birbal ki kahani Hindi me
Also read – स्वस्थ शरीर का राज – Panchatantra kahani in Hindi
Also read – अकबर का डर – Akbar Birbal stories in Hindi bhasha
अगर आपको Helping others story in Hindi – मदद का अनोखा तरीका कहानी पसंद आई हो तो कृपया इसे अपने साथियो के साथ शेयर करे। धन्यवाद्।