चित्रकार की चतुराई – Kahani kahani Hindi me

Kahani kahani Hindi me – एक बार की बात है जब एक राज्य का राजा था जिसके केवल एक पैर और एक आंख थी। उस राज्य में सभी लोग खुशहाल थे क्योंकि राजा बहुत बुद्धिमान और प्रतापी था।

एक बार राजा के मन में विचार आया कि स्वयं की एक तस्वीर बनवायी जाये। फिर क्या था, देश विदेश से चित्रकारों को बुलवाया गया और एक से एक बड़े चित्रकार राजा के दरबार में आये।

राजा ने उन सभी से हाथ जोड़ कर आग्रह किया कि मेरी एक बहुत सुन्दर तस्वीर बनायें जो राजमहल में लगायी जाएगी। सारे चित्रकार सोचने लगे कि राजा तो विकलांग है, फिर उनकी तस्वीर को बहुत सुन्दर कैसे बनाया जा सकता है? ये तो असंभव है और अगर तस्वीर सुन्दर नहीं बनी तो राजा गुस्सा होकर दंड भी दे सकता है।

यही सोचकर सारे चित्रकारों ने राजा की तस्वीर बनाने से मना कर दिया। तभी भीड़ में पीछे खड़े एक चित्रकार ने अपना हाथ खड़ा किया और बोला कि मैं आपकी बहुत सुन्दर तस्वीर बनाऊँगा जो आपको जरूर पसंद आएगी।

फिर चित्रकार जल्दी से राजा की आज्ञा लेकर तस्वीर बनाने में जुट गया। काफी देर बाद उसने एक तस्वीर तैयार की जिसे देखकर राजा बहुत प्रसन्न हुआ और सारे चित्रकारों ने अपने दातों तले उंगली दबा ली।

उस चित्रकार ने एक ऐसी तस्वीर बनायीं जिसमें राजा एक पैर को मोड़कर जमीन पे बैठा है और एक आंख बंद करके अपने शिकार पे निशाना लगा रहा है।

राजा ने अपनी तस्वीर देखी और देखकर बहुत प्रसन्न हुआ कि उस चित्रकार ने राजा की कमजोरियों को छिपाकर कितनी चतुराई से एक बहुत सुन्दर सी तस्वीर बनाई हैऔर फिर राजा ने उसे उपहार में खूब सारी धन और  दौलत दी।

इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि हमें भी दूसरों की कमियों को छुपाना चाहिए और अच्छाइयों पर ध्यान देना चाहिए।

Also read – खरगोश के चार दोस्त – Janvaro ki kahani

Also read – दो जिगरी दोस्त – Hindi story on friendship

Also read – चिड़िया का घोसला – Cartoon kahani in Hindi

Also read -शहज़ादे की बुरी आदत – Akbar Birbal Hindi kahani

Also read – विजय नगर में चोरी – Story of Tenali Raman in Hindi

Also read – इनाम का आधा हिस्सा – Akbar Birbal Hindi kahaniya

Also read -भिखारी की सीख – Small Panchatantra stories in Hindi

Also read -मुसाफिर और चालाक गाड़ीवाला – Hindi kahaniya cartoon

Also read – बीरबल का मनोरंजक उदहारण – Akbar and Birbal Hindi story

Also read – आश्रम का उत्तराधिकारी – Panchatantra stories for kids in Hindi

अगर आपको Kahani kahani Hindi me – चित्रकार की चतुराई कहानी पसंद आई हो तो कृपया इसे अपने साथियो के साथ शेयर करे। धन्यवाद्।

error: Content is protected !!