विजय नगर में चोरी – Story of Tenali Raman in Hindi

Story of Tenali Raman in Hindi – एक बार की बात है जब राजा कृष्णदेव राय के राज्य विजयनगर में लगातार चोरी होने लगी। राज्य के सेठों ने आकर राजा के दरबार में दुहाई दी, ‘महाराज हम लूट गए बरबाद हो गए। रात को ताला तोड़कर चोर हमारी तिजोरी का सारा धन उड़ा ले गए।’

राजा कृष्णदेव राय ने इन घटनाओं की जांच कोतवाल से करवाई, पर कुछ भी हाथ नहीं लगा। वे बहुत चिंतित हुए, चोरी की घटनाएं होती रहीं, चोरों की हिम्मत बढ़ती जा रही थी।

अंत में राजा ने दरबारियों को लताड़ते हुए कहा, ‘क्या आप में से कोई भी ऐसा नहीं, जो चोरों को पकड़वाने की जिम्मेदारी ले सके?’

सारे दरबारी एक-दूसरे का मुंह देखने लगे, तभी तेनालीरामन  ने उठकर कहा, ‘महाराज यह जिम्मेदारी मैं लूंगा।’

वहां से उठकर तेनालीरामन नगर के एक प्रमुख जौहरी के यहां गए, उन्होंने अपनी योजना उसे बताई और घर लौट गए।

उस जौहरी ने अगले दिन अपने यहां आभूषणों की एक बड़ी प्रदर्शनी लगवाई। रात होने पर उसने सारे आभूषणों को एक तिजोरी में रखकर ताला लगा दिया। आधी रात को चोर आ गए और ताला तोड़कर तिजोरी में रखे सारे आभूषण थैले में डालकर आ गए ।

जैसे ही वे सेठ की हवेली से बाहर जाने लगे सेठ को पता चल गया और उसने शोर मचा दिया।

आस-पास के लोग भी आ जुटे, तेनालीरमन भी अपने सिपाहियों के साथ वहां आ गए और बोले, जिनके हाथों में रंग लगा हुआ है, उन्हें पकड़ लो।’

तुरंत ही सारे चोर पड़के गए। अगले दिन चोरों को दरबार में पेश किया गया। सभी के हाथों पर लगे रंग देखकर राजा ने पूछा, ‘तेनाली, यह क्या है?’

तेनालीरमन बोले ‘ महाराज हमने तिजोरी पर गीला रंग लगा दिया था ताकि चोरी के इरादे से आए चोरों के शरीर पर रंग चढ़ जाए और हम उन्हें आसानी से पकड़ सकें।’

फिर राजा ने पूछा, ‘पर आप वहां सिपाहियों को तैनात कर सकते थे?’

तेनालीरामन ने उत्तर दिया ‘महाराज इसमें ऐसा करने से चोरों का सिपाहियों में मिल जाने की संभावना थी।’

तेनालीरामन की बात सुनकर राजा कृष्णदेव राय बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने तेनालीरमन की खूब प्रशंसा की।

Also read – लोमड़ी की चालाकी | Hindi story for class 1

Also read – दुखी मछली | Short story about friendship

Also read – चतुर बीरबल | Akbar Birbal Hindi short story

Also read – एक जासूस मंत्री | Stories for kids pdf included

Also read – चार बहानेबाज़ दोस्त | Friendship story in Hindi

Also read – घमंडी चूहा | Panchatantra short stories in Hindi

Also read – जादुई संदूक | Hindi stories with moral for class 5

Also read – मछली की चतुराई | Stories for kids online in Hindi

Also read – सकारात्मक सोच | Very short moral stories in Hindi

अगर आपको Story of Tenali Raman in Hindi – विजय नगर में चोरी कहानी पसंद आई हो तो कृपया इसे अपने साथियो के साथ शेयर करे। धन्यवाद्।

error: Content is protected !!