घमंडी जादूगर – Tenali Raman stories in Hindi pdf

Tenali Raman stories in Hindi pdf – एक बार की बात है जब एक जादूगर राजा कृष्णदेव राय के दरबार में आया।

अपने जादू से उसने सभी दरबारियों का बहुत मनोरंजन किया। कृष्णदेव राय भी उसके जादू से मंत्र मुग्ध हो गए।

उस जादूगर को अपने जादू पर बड़ा घमंड था, इसलिए उसने अपना जादू दिखाने के बाद दरबार में उपस्थित दरबारियों को चुनौती दे डाली कि कोई जादू के खेल में उसे हरा कर दिखा दे।

इस चुनौती के बाद सभी दरबारी एक-दूसरे का मुँह ताकने लगे। किसी की भी उस चुनौती को स्वीकार करने की हिम्मत नहीं हुई।

जब कोई भी सामने नहीं आया, तो तेनालीराम खड़ा हो गया और जादूगर की चुनौती स्वीकार कर ली।

उसने जादूगर से पूछा : मैं जो बंद आँखों से करूंगा, क्या तुम वो खुली आँखों से करके दिखा सकते हो?

यह सुनकर जादूगर हंस पड़ा और बोला : ये कौन सी बड़ी बात है? मैं निश्चित रूप से खुली आँखों से वो कर सकता हूँ, जो तुम बंद आँखों से कर सकते हो।

इसके बाद तेनालीराम द्वारपाल के पास गया और उसके कानों में फुसफुसाते हुए कुछ कहा। द्वारपाल तुरंत बाहर गया और अपनी दोनों मुट्ठी में नमक भरकर वापस लौटा।

तेनालीराम ने द्वारपाल की एक मुट्ठी का नमक अपने हाथ में लिया और अपनी आँखें बंद कर नमक अपनी आँखों के ऊपर डालने लगा।

ऐसा करने के बाद वह जादूगर की ओर मुड़ा और बोला : अब तुम्हें ये आँख खोलकर करना है। जादूगर तेनालीराम का यह कारनामा देखकर घबरागया और कुछ नहीं कर पाया, अंततः अपनी हार स्वीकार कर राजदरबार से चला गया।

महाराज कृष्णदेव राय तेनालीराम की चतुराई से बहुत प्रसन्न हुए और उनकी प्रशंसा करते हुए उसे बहुत सारे पुरस्कार प्रदान किये।

Download PDF

Also read – अकबर का मज़ाक – Akbar Birbal ke kisse

Also read – बीरबल का जवाब – Akbar vs Birbal story in Hindi

Also read – राजा और समझदार लड़की – Cartoon kahani Hindi

Also read – बगुले और सांप की कहानी – Hindi cartoon kahaniyan

Also read – भिखारी की सीख – Small Panchatantra stories in Hindi

Also read – बदले की भावना – Cartoon kahaniya cartoon kahaniya

Also read – दरबारियों की मजबूरी – Akbar Birbal ki kahani Hindi mein

Also read – तेनाली रमन और विशेष कार्य – Tenali Raman stories in Hindi

अगर आपको Tenali Raman stories in Hindi pdf – घमंडी जादूगर कहानी पसंद आई हो तो कृपया इसे अपने साथियो के साथ शेयर करे। धन्यवाद्।

error: Content is protected !!